{"_id":"5c8a7adfbdec221452749d47","slug":"21552579295-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने मारा छापा, खोया नमकीन समेत छह नमूने लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य विभाग ने मारा छापा, खोया नमकीन समेत छह नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होली नजदीक होते ही मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने पीलीभीत, बीसलपुर, अमरिया और बिलसंडा में छापा मारकर खोया, नमकीन, घी, तेल समेत छह नमूने एकत्र कर जांच को प्रयोगशाला भेेजे हैं। अभिहीत अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद ने टीम के साथ गैस चौराहे स्थित अमन नमकीन के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर संदेह के आधार पर नमकीन का नमूना, बीसलपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह और राममिलन राना ने नायब तहसीलदार मो. असलम अंसारी की मौजूदगी में मावा बाजार स्थित अवनीश गुप्ता की दुकान से मावा और कटरा बाजार स्थित बालाजी किराना स्टोर से मैदा, बिलसंडा स्थित गुप्ता प्रोविजन स्टोर से सरसों के तेल और अमरिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष कुमार ने टीम के साथ मदन कुमार गुप्ता की दुकान पर घी और छाया स्वीट हाउस से रंगीन मिठाई का नमूना लिया है। कार्रवाई के दौरान आसपास के दुकानदारों के बीच खलबली मचा रहा।
अभिहीत अधिकारी ने इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
अभिहीत अधिकारी ने इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।