फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   निलंबित लिपिक संजय सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू

निलंबित लिपिक संजय सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू

Tue, 29 Jan 2019 05:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 29 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
निलंबित लिपिक संजय सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू
पीलीभीत। बीएसए आफिस के निलंबित लिपिक संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी, फर्जी अभिलेखों के आधार पर कई लोगों की नियुक्ति कराने के दो मुकदमों में शासन के आदेश पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने विवेचना शुरू कर दी है। उन्होंने लिपिक संजय सिंह से जुड़े मामलों के अभिलेख बीएसए से मांगे हैं। बीएसए ऑफिस में तैनात रहे लिपिक संजय सिंह को 16 नवंबर, 2017 को फर्जी अभिलेखों के आधार पर कई लोगों को नौकरी दिलाने, कर्मचारियों से अभद्रता करने और धोखाधड़ी समेत कई संगीन आरोप में निलंबित कर दिया गया था। आरोपों की जांच के बाद तत्कालीन बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने निलंबित लिपिक संजय सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए थे। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है। अब शासन ने निलंबित लिपिक संजय सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। विजिलेंस की बरेली इकाई द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू कर दी गई है। विवेचक और विजिलेंस इंस्पेक्टर ने पत्र भेजकर प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा से कई दस्तावेज मांगे हैं। इसमें संजय का नाम-पता, जन्मतिथि से लेकर उसकी तैनाती, पूर्व नियुक्तियां, विभाग में दर्शाई गई संपत्ति का विवरण समेत कई बिंदु शामिल हैं। सेवा पुस्तिका की प्रमाणित छाया प्रति भी मांगी गई है। प्रभारी बीएसए शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विजिलेंस बरेली इकाई का पत्र मिला है। इसमें निलंबित लिपिक से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। इनको जल्द विजिलेंस टीम को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed