{"_id":"5bab7dc1867a557f6a2a41a3","slug":"21537965505-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 पर दी बलवा और फायरिंग की झूठी सूचना, अब फंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 पर दी बलवा और फायरिंग की झूठी सूचना, अब फंसे
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी 100 पर दी बलवा और फायरिंग की झूठी सूचना, अब फंसे
जांच में मामला गलत मिला तो पुलिस ने किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बलवा और घर के बाहर दूसरे पक्षों द्वारा की जा रही फायरिंग की यूपी 100 पर फर्जी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की। इसमें न तो मौके पर कोई मिला न ही गोली चलने की पुष्टि हो सकी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने गलत सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरे दिन शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। सूचना को लेकर देर रात तक पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर गौढ़ी निवासी जावेद ने मंगलवार रात करीब सवा दस बजे यूपी 100 पर कॉल कर सूचना दी कि उसके मकान के बाहर दूसरे पक्ष के कुछ लोग आकर बलवा कर रहे हैं। तमंचे से फायरिंग करने की भी बात कही गई। बलवा और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी कार्यालय से भी घटना को लेकर जानकारी की जाने लगी। कुछ ही देर में कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर कोई भी झगड़ा फसाद होता नहीं मिला। आसपास के लोगों से जानकारी की गई, लेकिन किसी ने भी गोली चलने की आवाज न सुनने की बात कही। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सूचना जांच करने पर फर्जी पाई गई थी। झूठी सूचना देने वाले जावेद नामक युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।