{"_id":"5b47b3014f1c1b0f278b640a","slug":"21531425537-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी की पिटाई कर मकान में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने पत्नी की पिटाई कर मकान में आग लगाई
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
बुधवार की रात्रि में खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में पति पत्नि में कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी के चलते आक्रोशित पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और विवाद बढ़ने पर मकान में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगी देखकर मकान में सो रहे परिजनों में हड़कंप मचा गया। परिजनों ने मकान से बाहर निकल जान बचाई। इसके बाद परिजनों ने पानी डाल आग को बुझाया। पीड़ित पत्नी ने खेकड़ा थाने में फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। बृहस्पतिवार की सुबह थाने में बंद व्यक्ति के परिजन एवं विवाहिता थाने पहुंचे। परिजनों ने पति पत्नी में समझौता करा दिया। इसके बाद सभी घर वापस लौट गए। ब्यूरो