फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham: 19-Year-Old Man Entered Neighbor’s House Through the Roof of His Old House, Stole ₹12.50 Lakh; Fath

12.50 लाख की चोरी का खुलासा: बेटे ने छत के रास्ते घर में घुसकर उड़ाई रकम, पिता के साथ मिलकर बदलते रहे ठिकाने

Wed, 30 Sep 2026 07:34 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 07:34 PM IST
सार

मजगांव में 12.50 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 11.53 लाख रुपये बरामद किए हैं। चोरी की रकम को पुराने मकान, नए घर, खेत के बोर वाले कमरे और आलमारी में छिपाया गया था।

विज्ञापन
Kabirdham: 19-Year-Old Man Entered Neighbor’s House Through the Roof of His Old House, Stole ₹12.50 Lakh; Fath
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

कवर्धा सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मजगांव में घर से चोरी हुए 12.50 लाख रुपये के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में कमलेश पटेल (19) और उसके पिता भागवत पटेल (50) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चोरी की जानकारी मिलने के बाद बेटे ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर रकम को अलग-अलग स्थानों पर छिपाया और कई बार ठिकाना बदला। मामले में दोनों आरोपियों को 29 सितंबर को उनके मकान से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


घर में रखी थी 12.50 लाख की रकम
मजगांव निवासी हीरालाल साहू ने 24 सितंबर को सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच उनके घर से 12.50 लाख रुपये चोरी हो गए। हीरालाल ट्रांसपोर्ट, मटेरियल सप्लाई और कृषि कार्य से जुड़े हैं, जिसके चलते घर में बड़ी रकम रखी हुई थी। शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान परिवार के लोगों ने गमछे से चेहरा ढके एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से बाहर निकलते हुए देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश पंडाल में गांव के लोग व्यस्त थे, तभी बनाई योजना
पुलिस जांच के अनुसार, 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते गांव के अधिकांश लोग गणेश पंडाल में व्यस्त थे। इसी दौरान कमलेश करीब शाम 5:30 बजे अपने पुराने मकान में पहुंचा। पुलिस का कहना है कि उसने अंधेरा होने का इंतजार किया। कमलेश का पुराना मकान हीरालाल के घर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि उसने छत के रास्ते पड़ोसी के घर में प्रवेश किया और कमरे में जाकर पहले बल्ब निकाल दिया। इसके बाद आलमारी का लॉकर खोलकर 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल तथा पर्स में रखी रकम चोरी कर ली।

कार्टून में छिपाई रकम, फिर कई बार बदला ठिकाना
पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद कमलेश रकम को गमछे में बांधकर अपने पुराने मकान में ले गया और दूसरी मंजिल के कमरे के छज्जे में कार्टून के अंदर छिपा दिया। अगले दिन उसने अपने पिता भागवत को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने रकम को पुराने मकान से निकालकर नए मकान में रखा। बाद में रकम को खेत में बने बोर के कमरे में छिपाया गया। बारिश के दौरान उसे वहां से निकालकर दोबारा घर की आलमारी में रख दिया गया।


97 हजार रुपये खर्च करने का दावा
पुलिस के अनुसार, कमलेश ने पर्स में रखी रकम में से करीब 47 हजार रुपये खाने-पीने और अन्य खर्चों में इस्तेमाल किए। वहीं भागवत ने करीब 50 हजार रुपये वाहन की मरम्मत और पार्ट्स खरीदने में खर्च किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मामले में चोरी की रकम के शेष हिस्से और अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed