{"_id":"6abd1bb980a9d1daee0c5174","slug":"accused-arrested-with-bike-stolen-from-bhel-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154732-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीएचईएल से चोरी बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीएचईएल से चोरी बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बीएचईएल से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को पीठ बाजार सेक्टर-4, बीएचईएल से विनय कुमार निवासी हरचंदपुर, मंगलौर की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 27 सितंबर को ऑनलाइन ई-एफआईआर के माध्यम से सूचना मिलने पर कोतवाली रानीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपी को चिह्नित किया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर वर्कर हॉस्टल तिराहा, बीएचईएल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अमन कुमार निवासी शिवपुरी गली नंबर पांच, जगजीतपुर, कनखल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कनखल थाने में चोरी, एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं।