{"_id":"5a76fa174f1c1b88268b8685","slug":"21517746711-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बालिग दर्शाकर बना दिए फर्जी मस्टर रोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बालिग दर्शाकर बना दिए फर्जी मस्टर रोल
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा/ पीलीभीत। नाबालिग स्कूली बच्चों को वयस्क दर्शाकर उनके मस्टररोल बना दिए गए। इसके बाद अभिलेखों में उनको मनरेगा मजदूर बनाकर रकम निकाल ली गई। शिकायत के बाद हुई जांच में आरोप सही पाए जाने पर बहादुरपुर हुक्मी गांव के प्रधान पर कानूनी कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ से मिली तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहादुरपुर हुक्मी गांव में मनरेगा के घोटाले से संबंधित शिकायत अधिकारियों से बीते दिनों की गई थी। इसकी मौके पर जाकर प्रशासनिक टीम ने जांच की तो मामला सही पाया गया। प्रधान सुबोध कुमार द्वारा वर्ष 2010-12 तक कई ऐसे लोगों के नाम से मनरेगा के तहत मजदूरी कार्य दिखाया गया, जोकि जांच में नाबालिग निकले। यह भी सामने आया कि प्रधान ने गलत तरीके से उनका मस्टर रोल बनाया गया था। प्रशासनिक अफसरों द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट के साथ तहरीर दी गई। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि डीपीआरओ से मिली तहरीर पर प्रधान के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।