फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खूनी बाघ ने देवहा किनारे गन्ने को बनाया ठिकाना

खूनी बाघ ने देवहा किनारे गन्ने को बनाया ठिकाना

Wed, 06 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खूनी बाघ ने देवहा किनारे गन्ने को बनाया ठिकाना

विज्ञापन
पीलीभीत। तीन लोगों की जान लेने वाला खूनी बाघ वन विभाग की पकड़ से अभी भी बाहर है। उसकी लोकेशन लगातार देवहा नदी के निकट गन्ने के खेतों में बनी हुई है। उसकी एक फोटो भी कैमरे में कैद हुई है।
वनकटी से निकले बाघ ने अमरिया क्षेत्र के हिमकरनपुर और बेहरी गांव के निकट सात, आठ और 10 सितंबर को तीन लोगों की जान ले ली थी। इंसानों के लिए घातक घोषित करते हुए उच्चाधिकारियों ने इसे पकड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन 11 सितंबर से चल रहे अभियान में बाघ पकड़ में नहीं आया है। अधिकारियों के निर्देश पर प्रतिदिन टीमें गश्त कर रही हैं। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बने मचानों से भी निगरानी की जा रही है। बुधवार की सुबह टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें दो दिन पूर्व बांधे गए दोनों पड्डे सुरक्षित मिले हैं। हाथियों के द्वारा भी क्षेत्र में कॉबिंग की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस दौरान नदी के किनारे लगे कैमरों में बाघ की फोटो आई है। इससे यह स्पष्ट हो गया है बाघ ने क्षेत्र नहीं छोड़ा है और वह इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है।
विज्ञापन

00000
मेडिकल शिविर लगाकर बांटी दवाएं
बाघ से प्रभावित बेहरी गांव के लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए वन विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से लगे कैंप में ग्रामीणों की जांच कर दवाएं भी वितरित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
बाघ को पकड़ने के साथ ही ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है। 24 घंटे टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी बाघ दिन में बाहर नहीं आ रहा है। इससे उसे पकड़ने में समय लग रहा है।
आदर्श कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed