फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कोतवाल ने दिखाई सख्ती तो बैकफुट पर आए हिजामं नेता

कोतवाल ने दिखाई सख्ती तो बैकफुट पर आए हिजामं नेता

Sun, 23 Jul 2017 05:38 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल ने दिखाई सख्ती तो बैकफुट पर आए हिजामं नेता
पीलीभीत। कन्नौज के एक कथित सपा नेता द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर कोतवाली पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों की जमकर फजीहत हुई। पहले तो मामले को लेकर पदाधिकारी भीड़ जुटाने में असफल रहे। फिर बाद में कोतवाल के सख्त तेवरों के साथ कानून बताने पर उनके पसीने छूट गए। मुकदमा वादी बनाए जाने के लिए एक नाम देने की बात कहते ही सभी ने बगले झांकना शुरू कर दिया। हिजामं नेताओं को बैकफुट पर आता देख पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने के बजाए पीली पर्ची देकर जांच में टाल दिया।
विज्ञापन

कन्नौज के एक सपा नेता की ओर से अपनी फेसबुक आईडी पर देवी-देवताओं को एक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसका स्क्रीन शॉट और वीडियो लेकर वह शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। पहले तो कार्यालय पर जमा होकर भीड़ जुटाने में असफल रहे। इसके बाद मात्र चार की संख्या में वह कोतवाली पहुंच गए। कोतवाल से मुलाकात कर साथ लाए गए वीडियो और स्क्रीन शॉट के साथ तहरीर दी। कोतवाल देशपाल सिंह पूरी जानकारी करने के बाद उनसे मुकदमा वादी बनाए जाने को लेकर एक व्यक्ति का नाम मांगा। इस पर कार्यकर्ता संगठन की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अडिग हो गए। काफी समझाने के बाद न मानने पर कोतवाल ने सख्ती दिखाकर कानून बताया। इसे सुनने के बाद सभी एक दूसरे का चेहरा देखने लगे। यही नहीं एक नेताजी मामला ठंडा करने के लिए कोतवाल को अपना दुखड़ा भी सुना डाला। बोले, कोतवाल साहब हमें चाय नहीं पिलाते हैं। इस पर भी कोतवाल ने उनकी जमकर फजीहत की। इसके बाद तो धीरे-धीरे कोतवाली परिसर से खिसकना शुरू हो गए। यही कारण रहा कि हिजामं नेताओं को बैकफुट पर आता देख पुलिस ने भी पीली पर्ची देकर मामले को जांच में टाल दिया। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि हिजामं के कुछ लोग तहरीर लेकर आए थे। वह संगठन के नाम पर मुकदमा दर्जकरने की बात कह रहे थे। मामले में पीली पर्ची दी गई है, जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed