फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कबूतरबाजी के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

कबूतरबाजी के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Thu, 20 Jul 2017 06:06 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
कबूतरबाजी के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
पीलीभीत। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर टूरिस्ट बीजा देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठने के आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ विवेचना पूरी कर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। गृह मंत्रालय से शिकायत होने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। हालांकि अभी न तो वहां फंसे अन्य लोगों की वापसी कराई जा सकी है, न ही आरोपी पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कुरईया खुर्दकला गांव निवासी ज्ञानेंद्र बाजपेई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसको क्षेत्र के गुरदीप सिंह ने जार्डन में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने के बाद वहंा भेज दिया। इसमें पक्का बीजा देने के बजाए उसने दस दिन का टूरिस्ट बीजा दे दिया। जिसकी वजह से वह वहां जाकर फंस गए। किसी तरह जुर्माना अदा करने के बाद वह वापस आ सके। यह भी आरोप लगाया कि इसी तरह कई और युवक वहां भेजे गए थे, जोकि आज भी जार्डन में फंसे हुए हैं। तत्कालीन एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर मामले की एफआईआर दर्ज की गई। इधर पीड़ित ने गृह मंत्रालय से शिकायत की। जिसके बाद गृहमंत्रालय के सचिव वीरेंद्र शर्मा ने सूबे के डीजीपी और गृह सचिव को मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने के निर्देश मई माह में दिए थे। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलने पर कार्रवाई को गति मिली। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चार्जशीट दाखिल करा दी गई है। आरोपी पर लगी धाराएं सात साल से कम सजा की होने के कारण उसको गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed