फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student dies after treatment, body placed in front of clinic, commotion

Kushinagar News: झोलाछाप के इलाज के बाद छात्र की मौत, क्लीनिक के सामने शव रखकर हंगामा

Mon, 24 Aug 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Student dies after treatment, body placed in front of clinic, commotion
छात्र की मौत के बाद गौरीश्रीराम बरवापट्टी मार्ग जाम किए ग्रामीण व परिजन ।संवाद
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी में झोलाछाप के इलाज के बाद बीएड के छात्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर नाराज परिजनों ने शनिवार को करीब तीन बजे क्लीनिक के सामने शव रखकर गौरीश्रीराम-बरवापट्टी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के हरदी छपरा गांव निवासी साबिर अली का बेटा अरबाज (22) विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी में अपने नाना महमूद के घर रहकर गोरखपुर के एक कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, दो दिन से उसे बुखार था। शनिवार को वह पांडेय पट्टी घाट स्थित निजी क्लीनिक में इलाज कराने गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे ड्रिप चढ़ाई और बाद में दो इंजेक्शन लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान अरबाज ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो परिजन करीब तीन बजे शव लेकर क्लीनिक के सामने पहुंच गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर गौरीश्रीराम-बरवापट्टी मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि गलत इलाज के कारण छात्र की मौत हुई है। जाम की सूचना पर विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया। थानाध्यक्ष शनि कुमार ज्वाला ने बताया कि जाम समाप्त करा दिया गया है। परिजनों से तहरीर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed