{"_id":"6a8b57e9f13438e6f909eee6","slug":"an-fir-for-dowry-harassment-was-lodged-against-the-son-in-law-on-the-complaint-of-the-father-in-law-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-183808-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुर की तहरीर पर दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुर की तहरीर पर दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के बहादुरशाह नगर वार्ड निवासी पूजा पांडेय को दहेज के लिए मारपीट कर लहूलुहान करने वाले आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पूजा के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।
सोनौली थाना क्षेत्र के पहुनी निवासी जितेंद्र पांडेय ने थाने में तहरीर देकर अपने दामाद विजय तिवारी पर आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 में शादी के बाद से ही आरोपी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। गत शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दामाद ने बेटी को पीटकर लहूलुहान कर दिया और जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
आनन-फानन में घायल को कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि पूजा के पिता की तहरीर पर आरोपी विजय तिवारी निवासी बहादुरशाह नगर कस्बा नौतनवा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद