फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लुटेरे ने पूछताछ में बताए दो साथियों के नाम, रिपोर्ट दर्ज

लुटेरे ने पूछताछ में बताए दो साथियों के नाम, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Jul 2017 05:06 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे ने पूछताछ में बताए दो साथियों के नाम, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर मोबाइल लूटकर भागते वक्त कार से टकराने पर पब्लिक के हत्थे चढ़े लुटेरे ने पूछताछ में पुलिस को अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं शहर में घटित अन्य वारदातों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ के पास सैदपुर निवासी अनिल कुमार की वाहन धोने की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान के बाहर खड़ा हुआ था। इस बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उसका मोबाइल लूट लिया। बदमाश भागते वक्त कुछ ही दूरी पर कार से टकरा गए। इसमें कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बीच एक बदमाश भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने अपना नाम इज्जतनगर (बरेली) के करमपुर निवासी मोहम्मद सैफ अली पुत्र अफसर खां बताया। यह भी बताया कि वह इन दिनों मोहल्ला शेर मोहम्मद में रह रहा है। सख्ती से जानकारी करने पर अपने दो फरार साथी मोहल्ला कबीर खां निवासी सोहेल और खैरुल्लाशाह निवासी मोईन का नाम बताया। यह भी बताया कि उक्त दोनों युवक वारदात में शामिल रहे। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। पता लगा है कि इन लोगों ने कुछ ही देर पहले डिग्री कॉलेज चौराहा के पास भी एक मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed