फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन की टक्कर से गोला के कार सवार की मौत

वाहन की टक्कर से गोला के कार सवार की मौत

Tue, 13 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से गोला के कार सवार की मौत

विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। गोला से नैनीताल जा रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक ओमप्रकाश के पिता रामेश्वर की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना आसाम हाइवे पर गांव मोहनपुर पेट्रोल पंप के पास हुई। कार में सवार चार लोग गोला गोकर्णनाथ से नैनीताल जा रहे थे। कार को कार स्वामी लखीमपुर के दतेली निवासी सोहन लाल चला रहे थे। इस दौरान कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार सवार गोला गोकर्णनाथ निवासी ओमप्रकाश वर्मा (40) को छोड़कर सभी को हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ओम प्रकाश वर्मा के पिता गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी रामेश्वर की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed