फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चार नामजद और 60 अज्ञात पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट

चार नामजद और 60 अज्ञात पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट

Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
चार नामजद और 60 अज्ञात पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट
पीलीभीत। गुस्से में हाईवे जाम करना लोगों के लिए खासा महंगा पड़ गया। ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत के बाद टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने और तोड़फोड़ करने वाले 64 लोगों के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर पकड़े गए चार लोगों को नामजद किया गया है, जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार रात टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास गन्ने लदे ट्रक से कुचलकर कक्षा चार के छात्र नमन पुत्र दिलीप राजानी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्सए लोगों ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। लोग आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे अफसरों के समझाने पर शांत होने के बजाय लोगों ने तोड़फोड़ की और चौराहा पर लगे फ्लैक्स, होर्डिंग में आग लगाने की कोशिश की थी। रात करीब 12 बजे छात्र के परिवार वालों के जाने के बाद पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। मौके पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें शिवनगर कॉलोनी निवासी हरिओम, मोहल्ला बजरिया निवासी रवि कुमार, देशनगर निवासी नन्हें और मोहल्ला थान सिंह निवासी विनोद लोधी हैं, जिनके खिलाफ पूरनपुर गेट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह की ओर से बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना, तोड़फोड़ और 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट में 60 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। उधर, मृत छात्र नमन के चाचा मोहित की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दूसरे दिन भी न ट्रक और आरोपी चालक का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन

छात्र के परिवार की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करने वालों पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें चार लोग पकड़े भी गए हैं, जिनका रविवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed