फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चीज दिलाने के बहाने सात साल की बच्ची से छेड़छाड़

चीज दिलाने के बहाने सात साल की बच्ची से छेड़छाड़

Tue, 27 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
चीज दिलाने के बहाने सात साल की बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
चीज दिलाने के बहाने सात साल की बच्ची से छेड़छाड़
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। साठ साल के वृद्ध ने कोतवाली क्षेत्र की सात साल की बच्ची को चीज दिलवाने का झांसा देकर छेड़छाड़ की। सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर खेत के पास मौजूद महिलाएं मौके पर पहुंच गई। इस पर आरोपी ने पहले खुद के शौच करने की बात कहकर भीतर आने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि जब तक आसपास के कई अन्य लोग भी जमा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री अपनी मां और दो छोटे अन्य भाई बहनों के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए क्षेत्र के एक गांव में गई थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के लोग दावत में खाना खाने लगे। इधर गांव बिलहरी के एक वृद्ध मौके पर पहुंच गया और खाना मांगा। बच्ची की मां का आरोप है कि वृद्ध ने इस दौरान बच्ची को कुछ पैसे दिखाकर चीज दिलवाने का झांसा दिया और अपने साथ पास के गन्ने के खेत में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर वहां मौजूद कुछ रिश्तेदारी की महिलाएं मौके पर पहुंच गई। महिलाओं ने जब खेत के पास जाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने खुद के शौच की बात कहकर उनको रोकने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य लोग भी आ गए और आरोपी को धर दबोचा। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पहुंच गई। खेत से बच्ची को निकालकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसके परिवार वालों ने गाली गलौज कर धमकाया। कोतवाल योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिलहरी निवासी गजाधर, कल्लू, हरीदेव व जानू के खिलाफ छेड़छाड़, गाली गलौज कर धमकाने और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed