फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टाइगर रिजर्व में हिरन के सींग सहित दो शिकारी पकड़े

टाइगर रिजर्व में हिरन के सींग सहित दो शिकारी पकड़े

Sat, 16 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में हिरन के सींग सहित दो शिकारी पकड़े
श‌िकारी पकड़े - फोटो : अमर उजाला
महोफ रेंज में मलासी पुल के पास घूमते मिले, जेल भेजा
विज्ञापन


पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल में शनिवार की सुबह चार बजे घूम रहे दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। दोनों के पास से हिरन के दो जोड़ी सींग बरामद किए हैं। महोफ रेंजर ने दोनों के खिलाफ केस काटकर जेल भेज दिया है।

टाइगर रिजर्व के महोफ वन क्षेत्राधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि रेंज में शारदा मुख्य नहर के मलासी पुल के निकट दो शिकारी घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम को मौके पर भेजा। रेंजर के निर्देश पर वन दरोगा तुलाराम मौर्य के नेतृत्व में वनरक्षक लालाराम, आनंद सिंह और शंकरलाल ने मलासी पुल के निकट खोजबीन की। इस दौरान कंपार्टमेंट नंबर 98 ए में दो शिकारी घूमते मिले। दोनों के पास से टीम ने हिरन के दो जोड़ी सींग बरामद किए। दोनों को महोफ रेंज कार्यालय लाया गया। जहां पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: राजेंद्र कुमार निवासी मैनाकोट और शंकरलाल निवासी मल्लपुर खजुरिया थाना मांधोटांडा बताया। दोनों को प्रभागीय कार्यालय लाया गया। यहां डीएफओ कैलाश प्रकाश ने भी दोनों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। रेंजर विष्णु कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए शिकारियों में शंकरलाल शातिर शिकारी है। बाघ के शिकार के मामले में पहले भी जेल जा चुका है और इस समय जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed