फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत

Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत
लीड
विज्ञापन

05 पीबीटीपी 17
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
पिता ने दहेज की खातिर हत्या का लगाया आरोप
बरखेड़ा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पति हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। संदिग्ध हालात में अमखेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय गर्भवती कमलादेवी की सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार सुबह ससुराल वाले कमरे में पहुंचे तो दुपट्टे से बने फंदे से लिंटर के कुंडे पर विवाहिता का शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत दो पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है।
गजरौला थाना क्षेत्र के घेरा रिछौला गांव निवासी पूरनलाल की बेटी कमलादेवी की शादी चार साल पहले बरखेड़ा के अमखेड़ा गांव निवासी रामगोपाल से हुई थी। जिससे उसको एक तीन साल की बेटी है। इसके अलावा वह वर्तमान समय में पांच माह की गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वाले कम दहेज दिए जाने की बात कहते हुए विवाहिता को परेशान करने लगे। उससे लगातार दहेज की मांग की जा रही थी, जिसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता ने कई बार परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन परिवार वाले अनसुना कर गए। सोमवार रात विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह विवाहिता के कमरे में पहुंचे तो वह दुपट्टे से बने फंदे पर कुंडे के सहारे लटकी मिली। इसकी सूचना फोन पर विवाहिता के परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में परिजन अमखेड़ा गांव स्थित ससुराल पहुंचे। यहां विवाहिता का शव बेड पर रखा मिला। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

000
विवाहिता के पिता पूरनलाल से मिली तहरीर पर पति रामगोपाल, ससुर राजपाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पति पुलिस की हिरासत में हैं। दहेज में ससुराल वाले क्या मांग कर रहे थे, ये तहरीर में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार त्यागी, थाना प्रभारी बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed