{"_id":"598af8c64f1c1bcd4b8b47c3","slug":"201502279878-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों को मोहित की हत्या किए जाने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवारीजनों को मोहित की हत्या किए जाने की आशंका
Updated Wed, 09 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी मोहित तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सकी है। इधर परिवार वालों को उसकी हत्या करने के बाद शव रेलवे लाइन किनारे फेेके जाने का शक गहराने लगा है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी जल निगम के संविदा चौकीदार 24 वर्षीय मोहित तिवारी का शव रविवार को बिलगवां रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला था। पुलिस उसके ट्रेन की टक्कर लगने से मरने की आशंका जता रही थी। जबकि परिवारीजनों को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी, बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं परिवारीजनों को हत्या का शक प्रतीत होने लगा है। पिता सत्य स्वरूप तिवारी ने मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई है। इसमें बताया कि शव पर कई जगह चोट के निशान मिलने से मामला हत्या के बाद फेंके जाने का है। उन्होंने अज्ञात पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।