फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लखनऊ चिड़ियाघर पहुंची हमलावर बाघिन

लखनऊ चिड़ियाघर पहुंची हमलावर बाघिन

Mon, 13 May 2019 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ चिड़ियाघर पहुंची हमलावर बाघिन
पीलीभीत। माला रेंज से हमलावर बाघिन को लेकर को गई टीम रविवार को आधी रात के करीब लखनऊ पहुंची। जहां उसका डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल परीक्षण किया। सोमवार सुबह बाघिन को लखनऊ चिड़ियाघर में दाखिल कर दिया गया। टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के जंगल से बाहर निकली बाघिन शनिवार सुबह बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा गांव की सीमा में पहुंच गई। खेत की ओर पहुंचे दो ग्रामीणों पर हमले के बाद वन अफसरों ने बाघिन की घेराबंदी की। शनिवार देर शाम चिकित्सकों की टीम ने उसको ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद कर लिया था। माला रेंज के गढ़ा गेस्टहाउस में बाघिन को रखा गया। ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने पहुंचकर रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई। हालांकि उम्र अधिक होने के चलते उसके दांत व पैरों के नाखून कमजोर होने की बात सामने आई। शिकार करने में असमर्थ थी, अफसरों ने बाघिन की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी। वहीं अफसरों ने पूरे दिन मौजूद रहकर निगरानी की। रविवार देर शाम मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद बाघिन को लखनऊ चिड़िया घर के लिए रवाना किया गया। टाइगर रिजर्व के एफडी एचराजा मोहन, डीडी आदर्श कुमार के अलावा चिकित्सकों टीम भी साथ में रवाना हुई। देर रात करीब दो बजे बाघिन सुरक्षित रूप से लखनऊ चिड़िया घर पहुंच गई। सोमवार सुबह बाघिन को नए घर में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार ने बताया कि देर रात बाघिन लखनऊ चिड़िया घर सुरक्षित पहुंच गई। स्थानीय चिकित्सकों की टीम ने उसका परीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed