फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहीं पकड़ा गया बेटी से छेड़छाड़ करने वाला पिता

नहीं पकड़ा गया बेटी से छेड़छाड़ करने वाला पिता

Mon, 18 Feb 2019 07:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
नहीं पकड़ा गया बेटी से छेड़छाड़ करने वाला पिता
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस पुत्री से छेड़खानी करने वाले आरोपी को दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इधर, घटना के बाद से किशोरी इस कदर दहशत में है कि वह किसी से बात तक नहीं कर पा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने की बात कह रही है, जबकि वह अखबारों में खबर छपने पर पत्रकारों को फोन करके धमका रहा है।
विज्ञापन

नगर के एक व्यक्ति ने 16 फरवरी की रात अपनी 14 वर्षीय पुत्री को चाय में नशे की गोलियां देकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसने बेटी से अश्लील हरकतें कीं। होश में आने पर किशोरी ने पिता की हरकतों का विरोध भी किया, लेकिन वह वह नहीं माना। घटना के वक्त किशोरी की मां अपने मायके गई हुई थी। सुबह जब पिता काम पर चला गया तो किशोरी ने फोन पर मां को घटना की जानकारी दी। मां ने मायके से आकर पति के खिलाफ बेटी से छेड़खानी करने की पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


अब तक दहशत में है किशोरी
घटना के बाद से किशोरी बेहद दहशत में है। वह किसी से बात तक नहीं कर पा रही है। पूरे दिन गुमसुम रहती है। मां उसे सहज बनाने की कोशिश भी कर रही है, लेकिन वह सामान्य नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा वादा है.. तुम्हारी खबर भी जल्द छपेगी
कोतवाल जेपी सिंह दबिश देने के बावजूद आरोपी के हाथ न आने की बात कह रहें हैं जबकि अखबारों में खबर छपने पर फोन पर पत्रकारों को धमका रहा है। एक पत्रकार ने इसकी ऑडियो क्लिप भी बना ली है, इसमें आरोपी कह रहा है कि- मेरा वादा है, तुम्हारी खबर भी जल्द अखबार के पहले पन्ने पर छपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed