{"_id":"5c644e12bdec22737c291861","slug":"191550077458-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां, दो बेटों सहित चार को आजीवन कारावास, जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सत्र न्यायाधीश वीएस पटेल ने थाना जहानाबाद के गांव डंडिया शुक्ल में पौने चार साल पूर्व हुए प्यारेलाल हत्याकांड में चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक को छह-छह हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। सजा पाने वालों में गांव डंडिया शुक्ल की विद्यादेवी व उनके दो पुत्र जानकी प्रसाद व राकेश कुमार और परिवार के वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। 28 जून 2015 को जहानाबाद थाने में गांव डंडिया शुक्ल निवासी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार उसके भाई रामकुमार की शादी अप्रैल 2015 में हुई थी। उसने परिवार के कुछ लोगों को निमंत्रण नहीं दिया था। क्योंकि वे लोग आए दिन शराब पीकर गांव में झगड़ा करते हैं। इसी वजह से बुराई मानते हुए मई में ओमप्रकाश के पिता प्यारेलाल के साथ राकेश और वीरेंद्र ने शराब पीकर मारपीट व गाली गलौज की थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी रंजिश में 27 जून 2015 की रात साढ़े दस बजे राकेश, उसके भाई जानकी प्रसाद, उनकी मां विद्या देवी और परिवार के वीरेंद्र कुमार ने पिता प्यारेलाल को अपने घर के सामने घेर लिया। राकेश के हाथ में लोहे की रॉड और बाकी के हाथों में लाठी डंडे थे। हमलावरों प्यारेलाल को गालियां दीं और लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से जमकर मारा-पीटा। सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आने से प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश वीएस पटेल ने चारों आरोपियों को दोषी पाकर आजीवन कारावास और प्रत्येक को छह- हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।