फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सफाई कर्मी ने प्रधानपति को वर्कशाप में बंद कर पीटा

सफाई कर्मी ने प्रधानपति को वर्कशाप में बंद कर पीटा

Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी ने प्रधानपति को वर्कशाप में बंद कर पीटा
09 पीबीटीपी 1
विज्ञापन



सफाईकर्मी ने प्रधान के पति को वर्कशाप में बंद करके पीटा
क्रासर....
लूटपाट का भी लगाया आरोप, तहरीर मिली तो आरोपी को पकड़कर पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। अपना उपस्थिति रजिस्टर ब्लाक कार्यालय में रखने से क्षुब्ध होकर सफाईकर्मी अपने दो परिजनों की मदद से सोमवार को दोपहर प्रधान के पति को नगर में नावल्टी तिराहे से खींचकर अपनी वर्कशाप में ले गया और उनकी जमकर पिटाई लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में हमलावरों पर मोबाइल, सोने की चेन और 25 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नही की है, लेकिन मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगापुर की प्रधान के पति रामसरन ने बताया कि उनके गांव का सफाईकर्मी अयूब खां नगर के मोहल्ला ग्यासपुर का रहने वाला है। सफाईकर्मी की उपस्थिति पंजिका ग्राम प्रधान के घर पर रखी रहती है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी गांव में नियमित रूप से नहीं पहुंचता है, लेकिन उपस्थिति पंजिका में अपनी सारे दिनों की उपस्थिति लगा देता था। यह बात प्रधान के पति को काफी नागवार लगती थी। बार-बार कहने के बावजूद जब सफाईकर्मी नहीं सुधरा तो प्रधान के पति ने सफाईकर्मी की उपस्थिति पंजिका सोमवार दोपहर ब्लाक कार्यालय में पहुंचा दी, जो सफाईकर्मी को अखर गया। उपस्थिति पंजिका ब्लाक कार्यालय में पहुंचाने के बाद प्रधान के पति बाइक से तहसील कार्यालय जाने लगे। आरोप है कि रास्ते में नावल्टी तिराहे पर पहले से ही घात लगाए खड़े सफाईकर्मी ने अपने दो अन्य परिजनों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद वे लोग प्रधान के पति को मोहल्ला ग्यासपुर स्थित अपनी वर्कशाप में ले गए। उन लोगों ने प्रधान के पति को लात घूंसों और लोहे की रॉड से पीटा, गालीगलौज करके जान से मारने की धमकी दी। घायल प्रधान के पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी कराने के बाद कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। तहरीर में हमलावरों पर मोबाइल, गले में पहनी सोने की चेन और अपनी जेब में रखे 25 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालांकि पुलिस ने अयूब खां को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल माधौसिंह विष्ट ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed