{"_id":"5a6f25c04f1c1b77268b6e89","slug":"191517233600-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम में चोरी करने के आरोप में दो महिलाएं पकड़ीं
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम में चोरी के आरोप में दो महिलाएं पकड़ीं
गेट पर हुई चेकिंग में कपड़े व अन्य सामान बरामद
मैनेजर से मिली तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। चावला चौराहा स्थित एक शोरूम पर खरीदार बनकर पहुंची दो महिलाओं ने रविवार दोपहर को कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया। जाते वक्त गेट पर चेकिंग के दौरान उनको स्टाफ ने धर दबोचा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर सुनगढ़ी थाने ले आई। मैनेजर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की गई है।
शोरूम के स्टोर मैनेजर औशलेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जहानाबाद के खमरिया पुल की रहने वाली वीना कुमारी और पिंकी उनके शोरूम पर पहुंची। यहां काफी सामान देखने के बाद वह जाने लगीं। शोरूम के गेट पर पहुंचते ही सिक्योरिटी मशीन में बीप सुनाई दी। इस पर महिला कर्मचारी आरती ने उनकी तलाशी ली तो कपड़े व ब्लेड के पैकेट समेत काफी सामान उनके पास निकला, जिसका उन्होंने कोई बिल नहीं चुकाया था। दोनों को सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि काफी देर तक शोरूम के स्टाफ की तरफ से तहरीर नहीं दी गई। बाद में तहरीर मिलने पर दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।