{"_id":"5a478add4f1c1bc20a8b5830","slug":"191514638045-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत भरी ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत भरी ट्रॉली पलटी, मजदूर की मौत, एक घायल
Updated Sat, 30 Dec 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
हादसे में कई लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रात ढाई बजे हरदोई ब्रांच नहर के पास हुई घटना
पूरनपुर/घुंघचाई। अनियंत्रित गति से दौड़ाई गई रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से शुक्रवार रात ढाई बजे ट्रॉली पर सवार मजदूर गांव चंदोखा निवासी 45 वर्षीय रामसनेही की दबकर मौत हो गई, एक मजदूर गंभीर घायल हो गया, जबकि अन्य मजदूरों के भी चोटें आई। घटना की सूचना पर पुलिस ने रामसनेही का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हरदोई ब्रांच नहर के समीप की है। गांव घनश्यामपुर का एक किसान ने शुक्रवार रात नौ बजे गांव चंदोखा में पहुंचकर हरदोई ब्रांच नहर किनारे पड़ी रेत को लाने के लिए गांव निवासी 45 वर्षीय रामसनेही, 18 वर्षीय प्रेमपाल, 20 वर्षीय मिथुन, 25 वर्षीय श्यामाचरन, 19 वर्षीय महेश, 20 वर्षीय गुड्डू को मजदूरी पर तय किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से हरदोई ब्रांच नहर की पटरी के समीप एक स्थान पर पड़ी रेत को रात ढाई बजे लाया जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव घुंघचाई का एक चालक चला रहा था। गांव दिलीपुर इटौरिया के समीप नीली बत्ती लगी एक गाड़ी सायरन बजाती आती देख ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को दौड़ा दिया। अनियंत्रित गति से भगाया जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली शाहबाजपुर रोड पर पलट गया। हादसे में ट्रॉली पर सवार मजदूर रेत भरी ट्रॉली में दब गए। शोर-शराबा पर आसपास के एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल रेत भरी ट्रॉली के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इससे पहले रामसनेही की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर रामसनेही का शव सुबह उसके घर पहुंचा दिया गया। रामसनेही का शव घर पहुंचते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर दो बजे तक मामले को निपटाने को पंचायत चलती रही। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। रामसनेही की पत्नी विमला देवी ने बताया कि गांव घनश्यामपुर निवासी बिट्टू सिंह उसके पति को शुक्रवार शाम को रेत लाने के लिए घर से बुलाकर ले गया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेत भरी नहीं खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर रामसनेही का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।