{"_id":"59e64bf44f1c1b97678b63fb","slug":"191508264948-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामचीन कंपनी का नाम देकर नकली बीड़ी बनाते एक दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामचीन कंपनी का नाम देकर नकली बीड़ी बनाते एक दबोचा
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेवा वैश्य (जहानाबाद)।
एक कंपनी के नाम के लेबल चिपकाकर बीड़ी तैयार कर रहे युवक को परेवा चौकी पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा। उसके पास से बीड़ी और उपकरण बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा गया है।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम डांग निवासी यामीन उर्फ बाबू बीड़ी बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। इस पर परेवा चौकी प्रभारी योगेंद्र बहादुर, कांस्टेबल महावीर सिंह, पुनीत कुमार ने आरोपी के मकान में दबिश दी। पुलिस के मकान में घुसते ही भगदड़ मच गई। मुख्य आरोपी बाबू को पुलिस ने धर दबोचा। मौके से एक बीड़ी कंपनी के लेबल, 67 बीड़ी के टुकड़े, एक बड़ा बंडल, खाकी कागज, एक मोहर, छुरी, टेपिंग मशीन आदि बरामद किया। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह बीड़ी बनाकर उसको एक नामी कंपनी का लेबल चिपकाकर बिक्री करता था।