फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धोखाधडी कर एटीएम से निकाले दस हजार।

धोखाधडी कर एटीएम से निकाले दस हजार।

Thu, 21 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
धोखाधडी कर एटीएम से निकाले दस हजार।
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

हैंडलूम इकाई में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस चौकी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
नगर निवासी राजू पाठशाला मार्ग स्थित एक हैंडलूम इकाई में नौकरी करता है। हैंडलूम इकाई के बाहर ही मार्ग पर एटीएम लगा है। एटीएम से वह बुधवार की दोपहर करीब एक बजे रुपये निकालनेे गया। कई बार ट्राई करने के बाद भी जब उसके खाते से रुपये नहीं निकले तो वह लौट गया। करीब पांच मिनट बाद उसके मोबाइल पर खाते से दस हजार रुपये निकालने का मेसेज आया। वह तुरंत एटीएम में पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पीड़ित राजू ने पाठशाला पुलिस चौकी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed