फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुकान का लिटंर तोड़ लाखों का सामान गायब करने का आरोप

दुकान का लिटंर तोड़ लाखों का सामान गायब करने का आरोप

Fri, 11 Aug 2017 06:39 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
दुकान का लिटंर तोड़ लाखों का सामान गायब करने का आरोप
पीलीभीत। न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों को बुलाकर दुकान पर काबिज होने के लिए उसका लिंटर ढहाने और भीतर रखा लाखों का सामान गायब करने का आरोप एक व्यापारी ने दूसरे पक्ष पर लगाया। व्यापारी के पक्ष में आसपास के दर्जनों दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। बाद में पुलिस के कानूनी कार्रवाई करने पर मामला शांत हो सका। उधर आरोपी पक्ष ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबियान निवासी अतहर शमसी ने बताया कि वह पिछले कई दशकों से मोहल्ला साहूकारा निवासी विपिन अग्रवाल की रामस्वरूप पार्क स्थित दुकान में किराएदार है। यहां पर वह कपड़े का कारोबार करते है। करीब ढाई साल से उनका दुकान खाली कराने को लेकर वाद न्यायालय में विचाराघीन है। आरोप है कि कुछ दिन पहले विपिन अग्रवाल ने अर्पिल अग्रवाल निवासी नखासा को दुकान बेच दी। इसके बाद से लगातार विपिन अग्रवाल दुकान खाली न करने पर मारने की धमकी दे रहे है। बृहस्पतिवार देर रात दुकान बंद होने पर आरोप है कि अर्पित अग्रवाल अपने कई दबंग साथियों को लेकर आए और दुकान का लिंटर ढहा दिया। इसके बाद भीतर रखी 50 हजार की नकदी और ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चोरी करने का आरोप लगाया। शुक्रवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर आसपास के कई व्यापारी जमा हो गए। वारदात पर नाराजगी व्यक्त कर प्रतिष्ठान बंद रखे। पीड़ित की सूचना पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आफरोज जिलानी मौके पर पहुंचे। पूरी बात जानने के बाद कोतवाली जाकर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस के निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हो सका। उधर दूसरे पक्ष से अर्पित अग्रवाल ने एसपी से मुलाकात कर खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि दुकान पहले से खस्ताहाल थी। बृहस्पतिवार रात तेज बारिश होने पर दुकान का लिंटर स्वत: गिर गया। पुराने विवाद को लेकर उनको फंसाने को आरोप लगाया गया। दूसरे पक्ष पर कार्रवाई कराने के साथ ही दुकान पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed