फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गलत उपचार से हो गया महिला का गर्भपात

गलत उपचार से हो गया महिला का गर्भपात

Tue, 04 Jul 2017 05:19 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
गलत उपचार से हो गया महिला का गर्भपात
पीलीभीत। पेट दर्द की शिकायत पर एसएस अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला का गर्भपात हो गया। परिवार वालों ने चिकित्सक की लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया तो उनके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। डीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एसएस अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम बरहा निवासी देवेंद्र कुमार रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जून 2017 को उनकी चार माह की गर्भवती पुत्रवधु रजनी को पेट दर्द की शिकायत पर गांधी स्टेडियम रोड स्थित एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां परिवार वालों ने इलाज शुरू करने से पहले चिकित्सक को बुलाने को कहा। आरोप है कि इसके बावजूद स्टाफ ने खुद ही इलाज शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान महिला का गर्भपात हो गया। इसके बाद भी अस्पताल स्टाफ की लापरवाही जारी रही। पीड़ित को अल्ट्रासाउंड एवं खून की जांच कराने के नाम पर इधर-उधर चक्कर लगवाते रहे। काफी देर टरकाने के बाद उनको डिस्चार्ज स्लिप देकर जाने को कह दिया। आरोप है कि डॉ. प्रांजल अग्रवाल ने उनसे रुपये भी अधिक लिए। इसको लेकर बातचीत करने पर चिकित्सक ने स्टाफ के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को भगा दिया। पीड़ित ने संगीन आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग डीएम से की। जिसके बाद काननूू कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

000
डीएम के आदेश पर एसएस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रांजल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 279, 313, 504 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देशपाल सिंह, कोतवाल
000
मामला मेरे संज्ञान में नही है। इस तरह की अभी कोई जानकारी मुझे नहीं मिली है। जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसएस अस्पताल के चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed