फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कक्षा छह के छात्र से मारपीट, सीएचसी में भर्ती

कक्षा छह के छात्र से मारपीट, सीएचसी में भर्ती

Sat, 23 Mar 2019 11:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
कक्षा छह के छात्र से मारपीट, सीएचसी में भर्ती
पीलीभीत। मामूली बात पर कक्षा छह के छात्र की पड़ोस के विद्यालय के कक्षा चार के छात्र ने साथियों संग पिटाई कर दी। शोर पर विद्यालय परिसर में मौजूद स्टाफ ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद आरोपी छात्र ने दोबारा विद्यालय के बाहर पीड़ित छात्र को रोक मारपीट की। इसमें उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पीड़ित छात्र को बरखेड़ा सीएचसी भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के सुहास गांव निवासी धरमवीर ने बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र सौरभ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। शनिवार को सौरभ एक शिक्षक के कहने पर परिसर में ही संचालित हो रहे प्राइमरी विद्यालय के कक्षा चार के छात्र को बुलाने चला गया। इतनी सी बात पर आरोप है कि दूसरे छात्र ने उससे झगड़ना शुरू कर दिया। उसको धक्का दे दिया, जिसमें सौरभ का सिर दीवार में लग गया और उसको चक्कर आने लगे। शोर सुनकर विद्यालय में मौजूद स्टाफ ने बीच बचाव करा दिया। दोपहर में विद्यालय की छुट्टी होने पर सौरभ घर के लिए निकला। इस बीच आरोपी छात्र ने अपने कुछ साथियों संग सौरभ को रास्ते में घेरकर मारपीट की। लोगों के जमा होने पर वह भाग गया। घटना की खबर मिलने पर परिवार वाले पहुंचे और आननफानन में सौरभ को लेकर सीएचसी बरखेड़ा आ गए। यहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर सौरभ ने पूरी घटना बताई। पिता ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं की है। उधर, विद्यालय में घटना के वक्त मौजूद शिक्षामित्र मंजूलता का कहना है कि दोनों बच्चों के बीच विवाद का शोर हुआ तो वह मौके पर गई थी। उनका बीच बचाव करा दिया। इसके बाद दोबारा विद्यालय के बाहर मारपीट की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed