फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कक्षा नौ के छात्र की गोली मारकर हत्या

कक्षा नौ के छात्र की गोली मारकर हत्या

Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
कक्षा नौ के छात्र की गोली मारकर हत्या
छात्र की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कक्षा नौ में पढ़ता था लोकेश, न्यू ईयर पार्टी में गया था
विज्ञापन

पिता ने पुराने विवाद में जताया शक, चार नामजद

बीसलपुर (पीलीभीत)। न्यू ईयर पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकले कक्षा नौ के छात्र बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी 18 वर्षीय लोकेश शर्मा पुत्र मायाराम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में मिला। माथे पर गोली का निशान था तो वहीं खेत पर शराब की बोतल, गिलास, नमकीन, तमंचा भी मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र के पिता ने पुराने विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
पिता मायाराम शर्मा ने बताया कि लोकेश मंगलवार शाम करीब सात बजे न्यू ईयर पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल पर कई बार कॉल की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। दूसरे दिन बुधवार सुबह उसका शव नगर से दो किलोमीटर दूर स्थित चौसरा गांव निवासी अंबिका प्रसाद के गेहूं के खेत में मिला। उसकी माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव के पास में ही तमंचा पड़ा मिला। इसके अलावा शराब की बोतल, गिलास, नमकीन, मोबाइल भी मिल गए। गांव के लोगों ने शव देखा तो भीड़ लग गई। चौसरा गांव के प्रधान ने सूचना दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी रोहित मिश्र, सीओ धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल एसके उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर मिले सामान को कब्जे में लेकर फिंगर प्रिंट जुटाए। परिवारीजनों के पहुंचने पर पुलिस ने उनसे भी जानकारी की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्र के पिता ने एक साल पहले हुए मामूली विवाद की रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी छोटू वाल्मीकि, मनोज शर्मा, राज, डिग्री कॉलेज रोड निवासी मृतक के कॉलेज के शिक्षक बालकृष्ण को नामजद किया है। दो नामजद समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक वजह या फिर हत्यारोपी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एएसपी, सीओ मौके पर छानबीन कर रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कराई जा रही है, जल्द हत्याकांड का वर्कआउट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed