{"_id":"6ac952d6a2bebccef10b9e62","slug":"last-rites-halted-after-injury-marks-were-spotted-on-the-neck-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169829-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गले पर चोट के निशान देख रूकवाया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गले पर चोट के निशान देख रूकवाया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद शुक्रवार को दाह संस्कार के लिए घाट पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसके गले पर चोट के निशान देख मौत पर संदेह जताया।
मायके वालों की सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने दाह संस्कार की तैयारी रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने एकत्र किए। राजपुर बगहा निवासी इंदु देवी (30) पत्नी भोला की बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घाट पर पहुंचे थे।
अंतिम संस्कार के लिए मायके पक्ष के लोग भी घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने मृतक इंदु देवी के गले पर चोट के निशान देख परिजनों से पूछताछ की लेकिन वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद आई पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने एकत्र किए। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपाल की मौजूदगी में परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।