फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पहले लोड कराई एप, फिर निकाल लिए 25 हजार

पहले लोड कराई एप, फिर निकाल लिए 25 हजार

Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पहले लोड कराई एप, फिर निकाल लिए 25 हजार
पहले लोड कराई एप, फिर निकाल लिए 25 हजार
विज्ञापन

जालसाज ने ग्राहक सेवा हेल्पलाइन कर्मचारी बता की ठगी
कोतवाली पुलिस ने दर्ज की आईटी एक्ट की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ग्राहक सेवा हेल्पलाइन का कर्मचारी बताकर जालसाज ने युवती के मोबाइल में एक एप डाउनलोड कराते हुए कुछ जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके खाते से दो बार में 25 हजार रुपये उड़ा लिए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के मोहल्ला आसफजान की निवासी प्रशंसा रस्तोगी पुत्री धर्मदास ने बताया कि उनका खाता ओरिएंटल बैंक में है। 23 अक्तूबर को सुबह करीब दस बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने काल की। आरोपी ने खुद को ग्राहक सेवा हेल्पलाइन का कर्मचारी बताते हुए कहा कि पीड़ित ने पेटीएम में एक शिकायत दर्ज कराई है। उसी के सिलसिले में उसको बातचीत करनी है। बातचीत करते हुए जालसाज ने पीड़िता को एनी डेस्क एप लोड करने को कहा। एप लोड करते ही आरोप है कि उसके खाते से दो बार में 25 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर इसका मेसेज मिलने के बाद जब वापस कॉल की गई, तो आरोपी का नंबर नहीं लगा। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

00
रिटायर्ड रेलकर्मी से 80 हजार की ठगी
बीसलपुर। बैंक अधिकारी बता जालसाज ने खाते से जुड़ी जानकारी करने के बाद रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने तहरीर को जांच में टाल दिया है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला दुबे निवासी रेलवे के रिटायर कर्मचारी पोथीराम यादव ने बताया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने उनको कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताया। इस दौरान उसने एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी की। इसके कुछ देर बाद ही खाते से 80 हजार उड़ा लिए गए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मेसेज मिलने पर उनके होश उड़ गए। कोतवाल माधो सिंह विष्ट ने बताया कि कस्बा इंचार्ज विशेष कुमार को मामले की जांच दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed