फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई ठंडे बस्ते में

आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई ठंडे बस्ते में

Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई ठंडे बस्ते में
आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ कार्रवाई ठंडे बस्ते में
विज्ञापन

पीड़ित उपभोक्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया (पीलीभीत)। डाक घर अमरिया में पोस्टमास्टर सोहन लाल द्वारा उपभोक्ताओं के खातों से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये गबन किए जाने के मामले में एक माह बाद भी आरोपी पोस्टमास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित उपभोक्ताओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

जिसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार एके राय, सीओ योगेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख श्याम सिंह ने उप डाकघर पहुंच कर डाकघर में मौजूद पोस्टमास्टर डोरी लाल से वार्ता कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। जिस पर डोरी लाल ने अपने आईडी न खुलने की बात कह कर गबन से संबंधित कोई भी जानकारी देने में असमर्थता जताई। इस पर सीओ योगेंद्र कुमार ने मोबाइल पर सहायक अधीक्षक एके जैन से वार्ता कर जानकारी हासिल की। सहायक अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा गबन के मामले की जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं का पैसा वापस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed