फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बदमाशों ने युवती से पर्स छीना

बदमाशों ने युवती से पर्स छीना

Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने युवती से पर्स छीना
खेकड़ा (बागपत)। बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने दिन दहाड़े खेकड़ा नगर से ब्यूटी पार्लर की क्लास कर गांव लौट रही युवती से पर्स छीना। पीड़ित ने तहरीर दी। खेकड़ा नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी एक युवती ब्यूटी पार्लर की क्लास करती है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय युवती छुट्टी होने पर खेकड़ा से पैदल अपने गांव वापस लौट रही थी। जब वह क्षेत्र के ग्राम बसी मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंची, तभी पीछे से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रही युवती से पर्स छीन लिया। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचे और पर्स छीनने की तहरीर दी। युवती ने बताया कि पर्स में उसका एक मोबाइल, कुछ किताबें व पंद्रह सौ रुपये थे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed