{"_id":"6ade488477c9cd95a8036203","slug":"driver-and-youth-clash-after-bike-is-swerved-in-front-of-bus-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156144-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बस के आगे बाइक मोड़ने पर भिड़े चालक और युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बस के आगे बाइक मोड़ने पर भिड़े चालक और युवक
Sun, 25 Oct 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो19कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड के पास हुए विवाद के बाद मौके पर एकत्रित भीड़। संवाद
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड पर देर रात दिल्ली जाने वाली बस के आगे बाइक मोड़ने पर चालक और बाइक सवार युवक के बीच विवाद हो गया। चालक ने बस से उतरकर युवक से माफी भी मांगी, लेकिन वह शांत नहीं हुआ और हंगामा करने लगा। देखते ही देखते मौके पर रोडवेज के अन्य चालक-परिचालक भी पहुंच गए। बस स्टैंड चौकी पुलिस की मौजूदगी में करीब 25 मिनट तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ने पर कोतवाली पुलिस को बुलाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार दिल्ली जाने वाली बस के आगे बाइक मोड़ने पर विवाद शुरू हुआ था। चालक के माफी मांगने के बावजूद बाइक सवार युवक हंगामा करता रहा। शोर-शराबा बढ़ने पर डिपो के अन्य चालक-परिचालक भी एकत्रित हो गए। वहीं बस स्टैंड चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। इसके बाद युवक ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक तथा एक परिचालक को अपने साथ कोतवाली ले गई। इसके बाद प्रभारी एआरएम नीरज कुमार और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनुराधा धाकरे भी कोतवाली पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। बाद में समझाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। पुलिस ने युवक और परिचालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोतवाली से जमानत दे दी। युवक के शराब के नशे में होने की बात भी सामने आई है।