फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five injured in head-on collision between two motorcycles; three referred [to another hospital]

Kannauj News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच घायल, तीन रेफर

Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five injured in head-on collision between two motorcycles; three referred [to another hospital]
सौरिख (कन्नौज)। सकरावा क्षेत्र में रविवार को शरीफाबाद मोहाली बंबा के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में तीन घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दौलताबाद चौकी क्षेत्र के सराय कायम गांव निवासी रामबाबू (40), राजू की पुत्री पल्लवी (13) और नन्नो (05) को बाइक से लेकर ऊसराहार जा रहे थे। शरीफाबाद मोहाली बंबा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर हसनपुर गांव निवासी बीटू (28) और सचिन (38) सवार थे। हादसे में बाइकों पर सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का इलाज किया।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए बीटू और सचिन को मिनी पीजीआई सैफई, जबकि रामबाबू को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, पल्लवी और नन्नो का प्राथमिक उपचार किया गया। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed