फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने लगाई आग, मौत

अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने लगाई आग, मौत

Mon, 09 Apr 2018 09:00 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों के चलते मजदूर ने लगाई आग, मौत
मजदूर ने लगाई आग, मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अज्ञात कारणों के चलते रविवार दोपहर करीब दो बजे पकड़िया गांव निवासी मजदूर 40 वर्षीय बृजेश ने घर के बाहर निकलकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। सोमवार को बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन नशे की हालत में आग लगाने की बात कह रहे हैं।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी बृजेश पुत्र श्रीकृष्ण मजदूरी करता था। रविवार सुबह पिता खेत पर चले गए। घर पर मां मुन्नीदेवी और पत्नी सुमित्रा मौजूद थी। परिजनों के अनुसार बृजेश नशे की हालत में घर पर मौजूद था। दोपहर करीब दो बजे वह अचानक घर के बाहर गया और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन बाहर निकले तो बृजेश को आग की लपटों में घिरा देख उनके होश उड़ गए। आसपास के कई ग्रामीण भी आ गए। जिनकी मदद से परिजनों ने आग बुझाई। गंभीर हालत में मजदूर बृजेश को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार सुबह बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शादी एक साल पहले हुई थी, उसके कोई बच्चा नहीं है। पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। मृतक नशे बहुत करता था, इसी में उसने खुद को आग लगा ली है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed