फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Sun, 11 Feb 2018 05:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
demo pic - फोटो : amar ujala
बरखेड़ा/पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली एक पंद्रह वर्षीय किशोर से गांव के एक युवक ने शनिवार रात घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोप है कि रविवार तड़के करीब दो बजे जब किशोरी का भाई घर पहुंचा तो आरोपी किशोरी को कमरे में बंधक बनाए हुए था। उसको पकड़ने की कोशिश की गई, इस पर आरोपी तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। भाई से मिली तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा पुलिस को दी तहरीर में युवक ने बताया कि उसके माता-पिता हरियाणा में एक भट्टे पर काम करते हैं। वह यहां पर अपनी 90 वर्षीय दादी और 15 वर्षीय बहन के साथ रहता है। शनिवार रात को वह एक बारात में काम करने के लिए नवाबगंज (बरेली) के बबूरा गांव गया हुआ था। आरोप है कि देर रात गांव का सोनू उसके घर में घुस आया। इसके बाद उसकी नाबालिग बहन के कमरे में जाकर उसने तमंचा दिखाकर उसको बंधक बना लिया। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद करने के बाद आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह तड़के दो बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो किशोरी का दरवाजा भीतर से बंद देख उसको खुलवाने की कोशिश की। कई बार आवाज देने के बाद भी जब किशोरी की आवाज नहीं आई, तो उसने दरवाजे को जोर से धक्का देकर किसी तरह खोल दिया। इसमें आरोपी सोनू हाथ में तमंचा लिए किशोरी को बंधक बनाया दिखाई दिया। उसको पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह तमंचा दिखा धमकी देकर भाग निकला। बाद में पूछने पर किशोरी ने अपने साथ हुई दरिंदगी बताई। शनिवार सुबह बरखेड़ा पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी को मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed