फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   हाईस्कूल की छात्रा लापता

हाईस्कूल की छात्रा लापता

Fri, 03 May 2019 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की छात्रा लापता
जहानाबाद/पीलीभीत। घर से स्कूल के लिए निकली हाईस्कूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। स्कूल की छुट्टी के बाद वह साथी छात्राओं से बैंक जाने की बात कहकर अलग चली गई। जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुध नहीं मिल सकी है। पुलिस ने पिता से मिली तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।जहानाबाद थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती करते हैं। उनकी 15 वर्षीय पुत्री गांव में एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा है। एक मई की सुबह सात बजे रोज की तरह छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लग सका है। देर शाम तक छात्रा के वापस न आने पर परिजनों ने जानकारी की। इसमें साथी सहेलियों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद करीब 11 बजे छात्रा बैंक जाने की बात कहकर उनके पास से चली गई थी। इसके बाद बैंक में जाकर जानकारी की गई, तो छात्रा के पौने 12 बजे एटीएम से रुपये निकालने के बाद चले जाने का सुराग मिला। उसको काफी तलाशा, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है। जहानाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। छात्रा का पता लगाने की कोशिश जारी है। फिलहाल पुलिस को प्रेम प्रसंग में किसी के साथ चले जाने का अंदेशा है। इसको लेकर भी सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed