{"_id":"5cb613dcbdec22144b7f108d","slug":"171555436508-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में लगी आग, किशोरी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में लगी आग, किशोरी झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खाना बनाते वक्त चूल्हे से निकली चिंगारी से मजदूर के छप्पर में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते वक्त किशोरी झुलस गई। इसकी सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया। किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते गांव में हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के दियूनी केसरपुर गांव निवासी बृजपाल मजदूरी करते हैं। उनका परिवार छप्परपोश मकान में रहता है। मंगलवार सुबह पत्नी त्रिवेणी देवी और बेटी अनीता घर थे। पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तेज हवा चलने पर चूल्हे से चिंगारी निकली और छप्पर तक जा पहुंची। इसके बाद छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। मां-बेटी बाहर आए और शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान अनीता आग की चपेट में आकर झुलस गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू किया। आनन-फानन में झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हादसे में अनाज, बर्तन, कपड़े समेत 70 हजार का सामान जलने का आकलन परिजनों ने किया है।