फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आधा अधूरा खुलासा कर जहानाबाद पुलिस ने एक आरोपी भेजा जेल, दो फरार

आधा अधूरा खुलासा कर जहानाबाद पुलिस ने एक आरोपी भेजा जेल, दो फरार

Wed, 20 Feb 2019 07:10 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
आधा अधूरा खुलासा कर जहानाबाद पुलिस ने एक आरोपी भेजा जेल, दो फरार
जहानाबाद (पीलीभीत)। श्मशान घाट के पास तालाब से गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में जहानाबाद पुलिस ने नवाबगंज (बरेली) के पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल दिया है। आरोपी के दो अन्य साथी फरार बताए गए हैं, लेकिन घटना से जुड़े कई सवालों का जवाब अब भी पुलिस के पास नहीं है। कस्बा जहानाबाद में श्मशान घाट के पास स्थित तालाब में मंगलवार सुबह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा रिपोर्ट दर्ज की थी। दूसरे दिन बुधवार को जहानाबाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नवाबगंज (बरेली) के गांव हर-हर मठिया निवासी हसनैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि हसनैन अपनी ससुराल जहानाबाद के मोहल्ला कुरैशियान में रहता है। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। वह पहले भी नवाबगंज थाने से गोकशी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के बारे में पुलिस ने कई बातें बताईं, लेकिन घटना से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध ली। गोवंशीय पशुओं की हत्या कब और कहां की गई? हत्या करने के बाद गोमांस लेकर आरोपी पैदल गए या फिर वाहन से? गोमांस कहां पहुंचाया गया? ऐसे कई सवालों के जवाब अभी तक पुलिस के पास नहीं हैं। इधर, इंस्पेक्टर जहानाबाद कमल सिंह ने बताया कि आरोपी हसनैन शातिर पशु तस्कर है। वह इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed