फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, तीन नामजद

नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, तीन नामजद

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, तीन नामजद
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन नामजद
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के करोड़ गांव की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। करोड़ गांव निवासी 22 वर्षीय विवाहिता निशा की एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भिकारीपुर गांव निवासी नंदराम उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी निशा की शादी 22 फरवरी 2018 को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के करोड़ गांव निवासी सोमपाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज मिलने की बात कहकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उससे आए दिन मारपीट की जाती रही। इसको लेकर कई बार सुलह के प्रयास भी किए गए, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। मंगलवार शाम करीब पांच बजे ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि निशा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की है। इस पर वह तत्काल करोड़ गांव पहुंचे, तो निशा जीवित थी। उसको जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गांधी स्टेडियम रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। जिस पर बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सोमपाल, सास छत्रकली और चचिया ससुर नन्हेलाल के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed