फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिविर लगाकर जांच कर रहे फर्जी चिकित्सकों को पकड़ा

शिविर लगाकर जांच कर रहे फर्जी चिकित्सकों को पकड़ा

Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
शिविर लगाकर जांच कर रहे फर्जी चिकित्सकों को पकड़ा
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में स्वास्थ्य विभाग की फर्जी टीम बनाकर पहुंचे तीन लोगों ने जांच के नाम पर ग्रामीणों से वसूली शुरू की तो सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और उन्हें सामान समेत सीएचसी ले आई। बाद में माफी मांगने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।

क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में चिकित्सकों की फर्जी टीम बनाकर तीन युवक पहुंचे। ग्रामीणों को बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से आए हैं। बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारी की वह जांच कर दवा देंगे। इसकी एवज में उन्होंने ग्रामीणों से तीस रुपये प्रति व्यक्ति लेने शुरू दिए। यह देखकर किसी ग्रामीण ने खेकड़ा सीएचसी में फोन से जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही सीएचसी से गांव में चिकित्सकों की टीम पहुंची। और उनसे स्वास्थ्य जांच संबंधी सीएमओ अथवा स्वास्थ्य विभाग से अनुमति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह कुछ नहीं दिखा पाए। इसके बाद चिकित्सक फर्जी चिकित्सकों को सामान समेत खेकड़ा सीएचसी में ले आए। वहां उन्होंने कहा कि वह एक स्वयंसेवी संगठन के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। चिकित्सकों ने उनका सामान वहीं रखवा कर संगठन से स्वीकृति पत्र लेकर आने को कहा। तो वह दोपहर करीब एक बजे खेकड़ा सीएचसी में फर्जी गार्डों के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने पहले स्वास्थ्य कर्मियों पर रोब गालिब करने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों के कडे़ रुख के चलते उन्होंने कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती नहीं करेंगे और माफी मांगने के बाद वह सीएचसी से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed