फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दरिंदों की हवस की भेंट चढ़ रही किशोरियों की अस्मत

दरिंदों की हवस की भेंट चढ़ रही किशोरियों की अस्मत

Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
दरिंदों की हवस की भेंट चढ़ रही किशोरियों की अस्मत

विज्ञापन
पीलीभीत। महिला अपराध को लेकर भले ही अफसर सुरक्षा बंदोबस्त सख्त होने के दावे करें, लेकिन महिलाओं और किशोरियों को अभी भी सुरक्षित माहौल नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को दो और किशोरियां के साथ दरिंदगी की घटनाएं सामने आईं। उन्हें बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। एक किशोरी के साथ हुई दरिंदगी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। आरोप है कि इस घटना को पिता-पुत्र ने एक साथ अंजाम दिया। उधर, एक अन्य मामले में किशोरी को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर उसको छुड़ाया जा सका। सुनगढ़ी और माधोटांडा क्षेत्र से सामने आए तीनों मामलों की रिपोर्ट तो पुलिस ने दर्ज कर ली है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। ब्यूरो
---- ------
घटना एक :
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल
सब हेड...
-पिता-पुत्र पर वारदात अंजाम देने का आरोप, रिपोर्ट दर्र्ज

अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी किसान की 16 साल की बेटी के साथ एक युवक ने अपने पिता की मदद से बंधक बनाकर रेप किया और उसकी वीडियो क्लिप बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पिता-पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का अरविंद अपने घर बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद घर में अपने पिता अनिकेत की मदद से बंधक बना लिया। आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद उसको शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। किशोरी ने अपने पिता को घटना बताई। इस बीच अगले ही दिन रेप की वीडियो क्लिप को आरोपी ने वायरल कर दिया। लड़की के पिता ने इसको देख शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, वीडियो वायरल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
घटना दो:
किशोरी को अगवा कर ले गए, दुष्कर्म कर छोड़ा
क्रासर...
-पुलिस ने दर्ज की आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में छत पर सो रही किशोरी को अगव कर रेप करने की घटना सामने आई है। आरोपी किशोरी को अगवा कर गांव के एक मकान में ले गए जहां एक युवक ने उसके साथ रेप किया। उन्होंने शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 सितंबर की रात बिजली चले जाने पर उसकी नाबालिग बेटी छत पर सोने चली गई। इस बीच गांव के कुछ दबंग अपने साथियों की मदद से छत पर पहुंच गए। किशोरी को मुंह दबाकर अगवा कर ले गए। इसके बाद एक मकान में ले जाकर असलहों के बल पर बंधक बना लिया, जहां अजहर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर डराने-धमकाने के बाद सभी किशोरी को घर के बाहर छोड़ गए। किशोरी से घटना की जानकारी लगने पर परिवार वाले आरोपियों के पास बातचीत करने पहुंचा तो उससे भी गाली-गलौज की गई और भगा दिया। थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर कलीनगर निवासी अजहर, जबरुद्दीन, चिड़ियादाह निवासी बड़े उर्फ गुड्डू, पप्पू, शाहिद, दानिश, जाहिद, आशिक के खिलाफ किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
000
घटना तीन :
किशोरी को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़वाया
माधोटांडा। क्षेत्र के एक युवक ने अपने साथियों की मदद से एक किशोरी को अपने घर में बंधक बना लिया। युवक उसे बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया था। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़वाया। मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का करनलाल 27 सितंबर की रात को अपने घर बुलाकर ले गया इसके बाद साथियों की मदद से उसे कमरे में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने धमकी देकर भगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किशोरी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जा सका। तीन दिन बाद तहरीर मिलने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष इंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी करनलाल, पूरनलाल, सूरज, गंगासरन और मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed