{"_id":"59bd183f4f1c1b1c688b4e4a","slug":"171505564735-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, दुराचार का प्रयास
Updated Sat, 16 Sep 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। घर में अकेला पाकर गांव के ही युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
शहर के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की भिकारीपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को वह काम पर गया था जबकि उसकी पत्नी पड़ोस में गई हुई थीं। इस बीच उसकी 14 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि किशोरी के घर में अकेले होने का फायदा उठाकर गांव का युवक दयाशंकर घर में घुस आया और किशोरी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दिया। आरोप है कि दुराचार की नीयत से युवक ने किशोरी को कमरे में खींचने का प्रयास किया। इस बीच किशोरी ने शोर मचा दिया जिसपर पड़ोस गई उसकी मां आ गई। दुराचार में असफल युवक धमकी देकर फरार हो गया। दोपहर को घर पहुंचने पर किशोरी के पिता को घटना की जानकारी हुई। वह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत जानकारी करने पर सुनगढ़ी थाना प्रभारी मोहम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। चौकी इंचार्ज को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है। यदि घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
----------