{"_id":"597349ad4f1c1bf97e8b458d","slug":"171500727725-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट मामले में राजस्थान पुलिस का मझोला में छापा, ट्रक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट मामले में राजस्थान पुलिस का मझोला में छापा, ट्रक बरामद
Updated Sat, 22 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/मझोला। टायर की दुकान में लूटपाट के मामले में राजस्थान पुलिस ने न्यूरिया क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। दियूनी डैम रोड पर फुल्लईया फार्म के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ट्रक को बरामद कर लिया। जिसको कब्जे में लेकर अब वहां की पुलिस क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। बाहरी पुलिस की छापामारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
दौसा (राजस्थान) के लालसोट इलाके में 12 जुलाई को एमआरएफ टायर का शोरूम लूटा गया था। इसमें बदमाश बीस लाख रुपये के टायर दो ट्रकों में लादकर भागे थे। घटना की सुरागरसी करते हुए राजस्थान पुलिस को ट्रकों के उत्तराखंड-पीलीभीत बार्डर पर होने की जानकारी मिली। एक ट्रक को राजस्थान पुलिस पहले ही पकड़ चुकी थी। दूसरे ट्रक को पकड़ने के लिए लालसोट थाना प्रभारी रजत खीची टीम के साथ न्यूरिया के मझोला क्षेत्र में पहुंचे। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने दियूनी डैम मार्ग पर गिधौर गांव के फुल्लईया फार्म के सामने राजस्थान पुलिस ने उक्त ट्रक को बरामद कर लिया। हालांकि उसका न तो चालक पुलिस के हत्थे लग सका है न ही लूटा गया सामान। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में दबिश तेज कर दी है। चौकी प्रभारी मझोला नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने एक लूट के मामले में छापामारी कर ट्रक बरामद किया है। बरामद ट्रक को खटीमा की सत्रहमील चौकी पर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। राजस्थान पुलिस को हरसंभव मदद की जा रही है।