फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मेवातपुर में दूसरे दिन नहीं मिली बाघ की लोकेशन

मेवातपुर में दूसरे दिन नहीं मिली बाघ की लोकेशन

Sun, 16 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
मेवातपुर में दूसरे दिन नहीं मिली बाघ की लोकेशन
पीलीभीत। वनकटी के निकट मेवातपुर और टाहपौटा गांव के निकट बाघ की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन कोई लोकेशन नहीं मिली। इस वनाधिकारी लौट गए। बाघ न मिलने एवं उसके गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

माला रेंज के वनकटी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बाघ की दहशत है। कई लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद शनिवार सुबह वनकटी से कुछ दूरी पर स्थित मेवातपुर और टाहपौटा गांव के मध्य खेतों में बाघ की चहल कदमी देखी गई। इसकी सूूचना पर वन महकमे के अधिकारी स्टाफ के साथ पहुंचे और बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह गन्ने से नहीं निकला। गन्ने के खेतों बाघ खोजने को हाथी भी मंगवाए गए, लेकिन खेती स्वामी मोतीराम ने गन्ने की फसल को नुकसान होने की बात कहकर अधिकारियों को रोक दिया। इसके बाद हाथियों को वनकटी चौकी भेज दिया गया। रात को वनकर्मियों की दो टीमों को मौके पर छोड़ा गया था, जबकि बाकी अधिकारी और ग्रामीण लौट गए। रविवार सुबह होते ही वन अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गन्ने एवं इसके आसपास के खेतों में बाघ की खोजबीन की लेकिन न तो कहीं बाघ दिखा और ही उसके पदचिह्न मिले। दोपहर बाद तक कोई लोकेशन न मिलने पर अधिकारी कर्मचारी लौट गए। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि संभवत: रात को गन्ने के खेतों से होता हुआ बाघ जंगल की ओर लौट गया होगा। निगरानी के लिए एक टीम को घटना स्थल पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed