{"_id":"59622dc44f1c1b4c718b46a3","slug":"171499606468-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलटी अनियंत्रित कार, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलटी अनियंत्रित कार, तीन घायल
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। पूरनपुर रोड पर गुलाबटांडा के पास तेज गति से आ रही कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार से शराब की बोतल व नमकीन के पैकेट बरामद होने से उनके नशे में होने की बात सामने आ रही है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पूरनपुर के रहने वाले अमृतपाल सिंह (23), नवतेज सिंह (22) और लवी (20) रविवार को कार से माधोटांडा आए थे। यहां काम निपटाने के बाद शाम को तीनों घर के लिए रवाना हुए। पूरनपुर रोड पर गुलाबटांडा गांव हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही कार रॉग साइड में जाकर पेड़ से टकराई। इसके बाद गोल चक्कर खाने के बाद खाई में पलट गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में परिवार वाले भी आ गए। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कार से शराब की बोतल और अन्य सामान मिलने पर तीनों के नशे में होने की बात सामने आ रही है। कार काफी तेज गति से थी। यही कारण रहा कि हादसे के बाद एयरबैग फट गया।