फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17 million of theft of sugarcane development council president

गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष के मकान से 17 लाख की चोरी

Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
17 million of theft of sugarcane development council president
theft - फोटो : amar ujala
सुनगढ़ी क्षेत्र में पॉश बल्लभ नगर कॉलोनी को चोरों ने बनाया निशाना 
विज्ञापन

सूचना पर फोर्स संग पहुंचे सीओ, जुटाई जानकारी

गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष रचित अग्रवाल के बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित बंद मकान को निशाने पर लेकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। दीवार फांदकर परिसर में आए चोर मेनगेट का लॉक तोड़कर भीतर घुसे और ढाई लाख की नकदी समेत सत्रह लाख के जेवर समेट ले गए। मंगलवार सुबह वापस आने पर पीड़ित को वारदात का पता लगा। सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन कोई क्लू नहीं मिल सका है। 
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बल्लभ नगर कॉलोनी निवासी रचित अग्रवाल गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा उनकी राइस मिल और आढ़त है। रविवार देर शाम वह मकान को ताला लगाकर परिवार के साथ भांजे दीपांशु की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के रूद्रपुर गए थे। इस बीच पॉश कॉलोनी स्थित उनके मकान को चोरों ने निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश करने के बाद मेनगेट पर लगा लॉक और कुंडा तोड़कर चोर भीतर आ गए। इसके बाद एक कमरे में घुसकर अलमारी और सेफ तोड़कर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर ढाई लाख रुपये और आधा किलोग्राम सोने के जेवरात समेट ले गए। खास बात रही कि चोरों ने चांदी के बर्तन, जेवरों को हाथ तक नहीं लगाया। मंगलवार सुबह वापस घर आने पर ताला टूटा और सामान बिखरा देख पीड़ित के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आधा घंटे बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, एसएचओ मुहम्मद कासिम, आसाम चौकी इंचार्ज एके सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई, लेकिन कोई खास क्लू नहीं मिल सका है। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम की मदद से पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। घर पर काम करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


लाइटों को कर दिया था बंद 
वारदात को अंजाम देते वक्त चोरों पर किसी की नजर न पड़ सके, इसके लिए चोरों ने मकान के आसपास लगी स्ट्रीट लाइटों को बंद कर दिया था। इसके अलावा मेनगेट पर लगा बल्ब भी निकालकर जमीन पर रख दिया था। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात कर डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस 
घटना को अंजाम देने वाले चोरों की तस्वीर जुटाने के प्रयास पुलिस ने शुरू कर दिए है। पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी को चेक किया गया, लेकिन रात में उस मकान के सामने लगी स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी गई थी। ऐसे में उसमें कुछ भी कैद नहीं हो सका है। ऐसे में अब पुलिस कॉलोनी के अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कै मरों का पता लगा, उनकी फुटेज कब्जे में लेने में जुटी है। 

देरी से पहुंचने पर पुलिस की हुई जमकर फजीहत 
पॉश कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस का रवैया टालमटोल वाला रहा। पीड़ित रचित अग्रवाल ने घर पहुंचते ही पहले एसएचओ सुनगढ़ी को कॉल की। इस पर एचएसओ ने चौकी इंचार्ज का नंबर देकर टाल दिया। बात करने पर चौकी प्रभारी ने न्यायालय में होने की बात कह डाली। आधा घंटा से अधिक समय बाद भी किसी पुलिसकर्मी के मौके पर न आने पर पीड़ित ने सीधे एसपी कलानिधि नैथानी से फोन कर शिकायत की। एसपी की फटकार के बाद चंद मिनट में ही सीओ और एसएचओ मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज भी पीछे से आ गए। इसके बाद घटनास्थल पर ही पीड़ित ने खूब खरीखोटी सुनाई, जिससे खाकी की खासा फजीहत हुई। एसएचओ जाम की बात कहकर देरी होने को कारण बताते दिखाई दिए। पुलिस के लापरवाह रवैये की सदर विधायक संजय सिंह गंगवार से भी शिकायत की गई। 

रेलवे लाइन को पार कर काशीराम कॉलोनी में रूका सर्च डॉग 
साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। मकान के भीतर के हिस्से पर कुछ खास नहीं मिल सका। इसके बाद बाहर चोरों द्वारा निकालकर रखे गए बल्ब को सुंघाने के बाद सर्च डॉग सौम्या ने दौड़ लगा दी। कॉलोनी के रास्ते से होते हुए पीछे की ओर रामलीला क्रासिंग के पास रेल की पटरियों को पार कर काशीराम आवास कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर ठहर गई। जिसके बाद अब काशीराम कॉलोनी पुलिस के रडार पर आ गई है। 


घटना में किसी परिचित के शामिल होने का अंदेशा प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश सुनगढ़ी पुलिस को दिए गए हैं। कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों की जानकारी कराई जा रही है। सुरागरसी के लिए पुलिस की टीमेें कार्रवाई कर रही हैं। 
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed